मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026: आवेदन 31 जुलाई तक

चूरू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत प्रदेशभर में 2600 विशेष योग्यजनों को नि:शुल्क स्कूटी वितरित की जाएगी।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJED) के उप निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे विशेष योग्यजनों को दिया जाएगा जो—

  • चलने-फिरने में असमर्थ हों।
  • राजकीय या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत हों।
  • अथवा किसी रोजगार/नौकरी में कार्यरत युवा हों।

योजना का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक आवेदक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से SJMS-DSAP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि योजना के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • अध्ययनरत प्रमाण-पत्र / रोजगार प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता दर्शाता हुआ फोटो
  • आधार कार्ड
  • जनाधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • पेंशन PPO (यदि लागू हो)
  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • कक्षा 10वीं की अंकतालिका
  • शपथ-पत्र (पिछले 8 वर्षों में किसी सरकारी योजना से स्कूटी/मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त नहीं करने का)
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस

31 जुलाई है अंतिम तिथि

विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कहां मिलेगी अधिक जानकारी?

योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Live Updates
14:48 (IST) 21 Jun 2026
Churu Update : सरदारशहर में आयुर्वेद कॉलेज छात्रों का प्रदर्शन, फीस वृद्धि पर हंगामा

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –योग दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उठाई फीस वृद्धि और सुविधाओं की कमी की आवाज, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

14:44 (IST) 21 Jun 2026
Churu Update : चूरू में NEET UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3349 अभ्यर्थी शामिल

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, पहली बार बीएसएफ जवानों की तैनाती रही चर्चा का विषय

11:05 (IST) 21 Jun 2026
Churu Update : चूरू में बदला मौसम का मिजाज, मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

10:59 (IST) 21 Jun 2026
Churu Update : इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –शादी का झांसा देकर युवती को परेशान करने का आरोप, सोशल मीडिया पर धमकी और अभद्र संदेश भेजने का मामला

Best JEE Coaching Jhunjhunu City