सीकर में आज लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, गांवों में मिलेगा योजनाओं का लाभ
सीकर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत रविवार, 22 जून को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अंतर्गत निम्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे
- धर्मशाला (पिपराली)
- लाखनी (खण्डेला)
- पुजारी का बास (खण्डेला)
- लिखमा का बास (दांतारामगढ़)
- अलोदा (दांतारामगढ़)
- नागवा (धोद)
- मुंडवाड़ा (धोद)
- गनेड़ी (नेछवा)
- राजास (लक्ष्मणगढ़)
- मण्ढोली (नीमकाथाना)
- डूंगा की नांगल
- रोसावा (फतेहपुर)
- लिसाडिया (श्रीमाधोपुर)
इन सभी स्थानों पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।





